Bitcoin 40 हजार डॉलर के पार पहुंचते ही एक्सचेंजों की सख्त कार्रवाई, फ्रिज़ किए संदिग्ध अकाउंट
Bitcoin- भारत में क्रिप्टोकरंसी को लेकर को कोई एक्सचेंज रेगुलेशन या KYC नियम नहीं है. गुरुवार को ही क्रिप्टोकरंसी का मार्केट वैल्यू 1 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गया है. बिटकॉइन 40,000 डॉलर पार होने के बाद भारत में क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंजेज (Cryptocurrency Exchanges) ने संदिग्ध अकाउंट्स की फ्रिज़ करना शुरू कर दिया है. देश की एक बड़ी क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज CoinDCX ने बताया कि उसने 4 अकाउंट्स को फ्रिज़ कर दिया. इन अकाउंट्स के जरिए आर्टिफिशियल तरीके से क्रप्टोकरंसी के भाव चढ़ाये जा रहे थे ताकि रिटेल इन्वेस्टर्स का लाभ उठाया जा सके भारत में क्रिप्टोकरंसी के लिए कोई एक्सचेंज रेगुलेशन या KYC की सुविधा नहीं है. इस वजह से इन एक्सचेंजेज अपने नियम बना रखे हैं. हाल ही में यूएस फाइनेंशियल क्राइम्स एनफोर्समेंट नेटवर्क यानी (US FINCIN) ने अनिवार्य KYC का प्रस्ताव लेकर आई है. इसके बाद अब 3,000 डॉलर से अधिक के क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज करने पर KYC नियमों को पूरा करना अनिवार्य हो जाएगा. एक मीडिया रिपोर्ट में UAE की क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज के CEO के हवाले से लिखा गया है, ‘कुछ ऐसे मामले रहे हैं, जब किप्टोकंरसी के ...