Bitcoin 40 हजार डॉलर के पार पहुंचते ही एक्सचेंजों की सख्त कार्रवाई, फ्रिज़ किए संदिग्ध अकाउंट
Bitcoin-
भारत में क्रिप्टोकरंसी को लेकर को कोई एक्सचेंज रेगुलेशन या KYC नियम नहीं है. गुरुवार को ही क्रिप्टोकरंसी का मार्केट वैल्यू 1 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गया है.
एक मीडिया रिपोर्ट में UAE की क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज के CEO के हवाले से लिखा गया है, ‘कुछ ऐसे मामले रहे हैं, जब किप्टोकंरसी के जरिए लेन-देन पर चेतावनी जारी की गई है. ये चेतावनी एक्सचेंज पर एंटी मनी लॉन्ड्रिंग (AML) पॉलिसी को लेकर टकराव की स्थिति में जारी किए गए हैं. ऐसे मामलों में ग्राहकों से उनके फंड्स के सोर्स के बारे में जानकारी मांगनी पड़ती है’
एक अन्य जानकार ने बताया कि सख़्त केवाईसी नियमों को पूरा करने के लिए और एंटी मनी लॉन्ड्रिंग पॉलिसी को भी लागू किया जाता है. इससे यह सुनिश्चित करने में मदद मिलती है कि एक्सचेंजेज पर किए गए लेन-देन वैध और नियमानुसार हो. खुदरा निवेशकों को छोटी क्रिप्टोकरंसी में निवेश करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी जुटा लेनी चाहिए. उन्होंने बताया कि पेनी स्टॉक्स की तरह ही स्मॉल कैप क्रिप्टो लुभावने लगते हैं, लेकिन यह भी ध्यान देना चाहिए कि इस तरह के क्रिप्टोकरंसी के बारे में पूरी जानकारी जुटा लेनी चाहिए.
एक ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंचा क्रिप्टोकरंसी का मार्केट कैप
बता दें कि गुरुवार को बिटकॉइन ने पहली बार 40,000 डॉलर के पार का आंकड़ा पार किया. करीब एक महीने के अंदर ही यह वैल्यू करीब दोगुनी हो गई है. इसके बाद अब क्रिप्टोकरंसी का कुल मार्केट कैप 1 लाख करोड़ डॉलर से भी अधिक हो गया है. पिछले साल भी क्रिप्टोकरंसी के मार्केट वैल्यू में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी. जानकारों का कहना है कि रिटेल ट्रेडर्स की तरफ से बढ़ती मांग, क्वांट फंड्स (Quant Funds) को लेकर बढ़ते ट्रेंड्स और संस्थागत निवेशक भी इसके पीछे की बड़ी वजह हैं. गुरुवार को बिटकॉइन 11 फीसदी चढ़कर 40,065 डॉलर के पार पहुंच गया.

Comments