ग्रेजुएट छात्राओं को सरकार देगी 50-50 हजार रुपये

Good News! ग्रेजुएट छात्राओं को सरकार देगी 50-50 हजार रुपये, जानिए कैसे उठाएं फायदा





केंद्र सरकार देश की बेटियों को पढ़ने लिखने और आगे जिंदगी में सफल बनाने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है. राज्य भी अपनी ओर से बेटियों को प्रोत्साहित करते हैं. इसी कड़ी में बिहार में नीतीश कुमार की सरकार अपने राज्य की बेटियों को ग्रेजुएशन के बाद 50-50 हजार रुपये देगी



बिहार में लड़कियों के लिए एक योजना चलती है जिसका नाम है बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना (Balika Snatak Protsahan Yojana), इस योजना के तहत ग्रेजुएशन पास करने वाली बच्चियों को राज्य सरकार 25-25 हजार रुपये की धनराशि देती थी. हाल ही में खत्म हुए बिहार विधान सभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई बड़े ऐलान किए थे, जिसमें से एक ऐलान ये भी था कि अगर वो जीतकर आए तो ग्रेजुएट छात्राओं को मिलने वाली राशि को बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये कर देंगे. अब उनके इस चुनावी वादे पर तेजी से काम शुरू हो गया है, उम्मीद है कि राज्य में ग्रेजुएट होने वाली छात्राओं को जल्द ही उनके खाते में 50-50 हजार रुपये आ जाएंगे.


बिहार के शिक्षा विभाग ने छात्राओं के बैंक खाते में पैसे भेजने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है, जिसे अब मंजूरी के लिए वित्त विभाग के पास भेजा जाएगा. इसके बाद इसे कैबिनेट में मंजूरी के लिए लाया जाएगा. चूंकि ये सरकार का ही प्रस्ताव है तो कैबिनेट में मंजूरी भी इसे जल्द ही मिल जाएगी. इस योजना से सीधे तौर पर 1.5 लाख छात्राओं को फायदा मिलेगा. राज्य सरकार के पास पिछले साल मुख्यमंत्री स्नातक बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत 1.4 लाख आवेदन आए थे. लेकिन इनमें से 84, 344 छात्राओं को ही पैसा दिया गया, बाकी बच्चियों के आवेदन में कुछ कमियों की वजह से पैसे नहीं मिल सके, लेकिन अब उनकी कमियों को दूर करके पैसा जारी किया जाएगा.


राज्य सरकार की ओर से तय किए गए प्रावधानों के मुताबिक ये लाभ उन्हीं छात्राओं को मिलेगा जिन्होंने राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त और संबद्धता प्राप्त महाविद्यालयों से ग्रेजुएशन किया हो. आपको बता दें कि सरकार की तरफ से वित्त वर्ष 2019-20 के लिए इस योजना के तहत 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था, जिसे साल 2020-21 के लिए बढ़ाकर 300 करोड़ रुपये कर दिया गया है.





इस योजना के तहत पैसा सीधा छात्राओं के बैंक खाते में आता है. इसलिए हर छात्रा का एक बैंक खाता होना चाहिए. इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्राओं को पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होता है. इसके लिए ई कल्याण की आधिकारिक वेबसाइट http://edudbt.bih.nic.in/ पर जाना होगा. यहां सबसे पहले ही लिंक For student registration and login only पर क्लिक करें. ई कल्याण ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा जिसे डाउनलोड कर लें. 


Comments

Popular posts from this blog

भारत में राष्ट्रपति का चुनाव कैसे होता है

WHAT IS AI ARTIFICIAL INTELLIGENCE TECHNOLOGY

50 से अधिक देशों के भ्रमण के लिए वीजा VISA की जरूरत नहीं , जाने पूरी लिस्ट