अगर आपने भी अभी तक अपनी गाड़ी में FASTag नहीं लगवाया है तो कोई बात नहीं. बिना फास्टैग के भी नेशनल हाई वे टोल प्लाजा (NHAI Toll Plaza) से जा सकेंगे और आपको कोई पेनाल्टी (Penalty) भी नहीं देनी होगी
हालांकि पूरे देश में सभी फोर व्हीलर्स के लिए FASTag लगाना जरूरी है. पिछले साल दिसंबर में छूट के साथ सरकार ने सभी गाड़ियों पर FASTag को अनिवार्य कर दिया था, लेकिन हाल ही में पुरानी गाड़ियों पर भी फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया है. FASTag नहीं लगाने वालों से टोल पर दोगुना पैसा वसूलने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया था, लेकिन इस बीच एक अच्छा अपडेट आया है. फिलहाल, दोगुना टोल नहीं वसूला जाएगा. NHAI ने मुसाफिरों की सुविधाओं को ध्यान रखते हुए यह सहूलियत दी है, जिसका फायदा उनको मिलेगा जिन्होंने FASTag नहीं लगवाया है.
1 जनवरी, 2021 से टोल प्लाजा की सभी कैश लेन को डेडिकेटेड FASTag लेन में बदला जाएगा. इस सुविधा के तहत धीरे धीरे सभी लेन को डेडिकेटेड फास्टैग लेन में बदल दिया जाएगा. इससे किसी भी टोल प्लाजा पर नकद भुगतान नहीं होगा. ऐसे में अगर आपके पास FASTag नहीं है तो आपकी गाड़ी टोल से पास नहीं हो पाएगी. सरकार की योजना FASTag नहीं लगाने वाली गाड़ियों से टोल प्लाजा पर दोगुना टोल टैक्स वसूलने की थी. लेकिन इस खास सर्विस का इस्तेमाल करके आप टोल प्लाजा पर बिना FASTag के दोगुना टैक्स देने से बच जाएंगे.
नई दिल्ली. अगर आपने भी अभी तक अपनी गाड़ी में FASTag नहीं लगवाया है तो कोई बात नहीं. बिना फास्टैग के भी नेशनल हाई वे टोल प्लाजा (NHAI Toll Plaza) से जा सकेंगे और आपको कोई पेनाल्टी (Penalty) भी नहीं देनी होगी. हालांकि पूरे देश में सभी फोर व्हीलर्स के लिए FASTag लगाना जरूरी है. पिछले साल दिसंबर में छूट के साथ सरकार ने सभी गाड़ियों पर FASTag को अनिवार्य कर दिया था, लेकिन हाल ही में पुरानी गाड़ियों पर भी फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया है. FASTag नहीं लगाने वालों से टोल पर दोगुना पैसा वसूलने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया था, लेकिन इस बीच एक अच्छा अपडेट आया है. फिलहाल, दोगुना टोल नहीं वसूला जाएगा. NHAI ने मुसाफिरों की सुविधाओं को ध्यान रखते हुए यह सहूलियत दी है, जिसका फायदा उनको मिलेगा जिन्होंने FASTag नहीं लगवाया है.
1
Comments